शाजापुर: शाजापुर जनपद पंचायत के सामने अचानक जमीन धसने से स्कूली वाहन के दोनों पहिए जमीन में उतर गए
शाजापुर :जनपद पंचायत के सामने अचानक जमीन धसने से स्कूली वाहन के दोनों पहिए जमीन में उतर गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह जनपद पंचायत के सामने बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए देल्ही स्मार्ट पब्लिक स्कूल का वाहन पहुंचा, इस दौरान अचानक से जमीन धस गई जिसके कारण स्कूली वाहन के दोनों पहिए जमीन में उतर गए। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।