शाजापुर: तेज वर्षा से शाजापुर शहर में कई जगह हुआ जल जमाव, कलेक्टर एसपी ने किया निरीक्षण, दिशा निर्देश दिए
शाजापुर में रविवार देर रात को काफी देर तक तेज वर्षा हुई। जिससे शहर के निचले हिस्सों में जल जमाव की स्थिति बनी। घर में पानी भर जाने के कारण एक परिवार को शिफ्ट भी करना पड़ा। तेज वर्षा के कारण बने हालात को देखते हुए कलेक्टर ऋजु बाफना और एसपी यशपाल सिंह राजपूत, एडिशनल एसपी टीएस बघेल, एसडीएम मनीषा वास्कले, जिला सेनानी होमगार्ड विक्रम सिंह मालवीय ने जायजा लिया।