शाजापुर: शाजापुर में मूसलाधार बारिश से दुकान और घरों में घुसा पानी, गली मोहल्ले सड़के बनी तालाब
शाजापुर में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते शहर का जनजीवन को खासा प्रभावित हुआ है। इलाकों में गली मोहल्ला कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बन गई। रविवार देर रात को एक घंटे हुई जोरदार बारिश के चलते घरों और दुकानों में पानी भर गया। शहर की सड़कों पर भी दो से तीन फीट पानी भर गया। सड़के और गली मोहल्ले कॉलोनी तालाब में तब्दील हो गए ।