बैतूल नगर: अमनी गांव में छत से गिरी बुजुर्ग महिला, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र के ग्राम अमनी में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां 62 वर्षीय संतरी बाई मर्सकोले अपने घर की छत यानी लेंटर पर सोने गई थीं। रात करीब 8 बजे अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नीचे गिर गईं। हादसा इतना गंभीर था कि उनके शरीर में अंदरूनी चोटें आईं और मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत उन्हें आमला सामुदायिक स्वास्थ्य के