गोरखपुर: गुलरिहा थाना क्षेत्र के फुलवरिया में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग हुए घायल
गुलरिहा क्षेत्र के फुलवरिया में रविवार की दोपहर जमीन विवाद में पट्टीदार लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने हो गए। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आठ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के फुलवरिया निवासी वाजिद अली का आरोप है कि पट्टीदार शबीर अली से जमीनी विवाद चल रहा है।