गोरखपुर: विद्युत विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विद्युत विभाग के निजीकरण के विरोध में मुख्य अभियंता कार्यालय पर सैकड़ों कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुआ, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने 1400 संविदा कर्मचारियों की मध्यांचल में की गई छंटनी का भी कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा सरकार निजीकरण के नीतियों को वापस ले।