हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने एसडीएम कोर्ट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच, बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की गई। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।
#Haldwani #SmartMeter #ElectricityBill #Congress #Protest #Uttarakhand #HaldwaniNews #UttarakhandNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #PublicProtest #HaldwaniExpress #HaldwaniExpressNews #ElectricityIssues