करौं: करौं में एसडीओ ने मतदाता पुनरीक्षण के तहत कई बूथों का औचक निरीक्षण किया
Karon, Deoghar | Jul 16, 2026 करौं प्रखण्ड में मधुपुर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आधा दर्जन मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यों की प्रगति जाँची तथा बीडीओ ऋषि राज को दिशा-निर्देश दिए। एसडीओ ने बीएलओ से फॉर्म वितरण, उठाव एवं डिजिटलाइजेशन की जानकारी ली।