बड़हिया: बड़हिया नगर परिषद की सशक्त स्थाई समिति का चुनाव हुआ
शुक्रवार को बड़हिया नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति का चुनाव संपन्न हुआ. पूर्वाह्न 10:30 बजे निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर राहुल कुमार के द्वारा विजयी प्रत्याशी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. यहां वार्ड संख्या 22 के पार्षद विक्की कुमार, वार्ड संख्या 14 के पार्षद अविनाश कुमार एवं वार्ड संख्या 5 की पार्षद रिंकू देवी सशक्त स्थाई समिति के सदस्य चुनी गई.