शारदीय नवरात्रि पर 121 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन, उपहार भेंट कर लिया आशीर्वाद
उदयपुर : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर वात्सल्य सेवा समिति मेवाड़, उदयपुर एवं राजाराम राष्ट्रीय सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आर के पूरम स्थित गोविंद विला में 121 कन्याओं का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका चरण प्रक्षालन, चरण पूजन, तिलक, अक्षत एवं पुष्प अर्पण कर पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात कन्याओं की कलाइयों पर मौली बांधी गई और आरती उतारकर भोजन प्रसाद ग्रहण करवाया गया। अंत में सभी कन्याओं को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया।
खुशी निकेत मालपानी, समिति के सह महामंत्री राकेश मूंदड़ा, महिला मंत्री मंजू मूंदड़ा, भाजपा शहर महामंत्री देवीलाल सालवी, वार्ड 42 की डॉ. खुशी गमेती, समिति अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम.एल. अग्रवाल के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में समिति के सह महामंत्री गोपाल कनेरिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन की विधियां संपन्न करवाईं। इस अवसर पर कन्या पूजन के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान, संस्कारों के संरक्षण तथा धार्मिक परंपराओं के महत्व का संदेश दिया गया।
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष सुधा अग्रवाल,मनीता गुप्ता, भगवती अग्रवाल, निशा गुप्ता, चित्रा अग्रवाल, हिमांगी भट्ट, डॉ. सुहास अग्रवाल, नरेश व्यास, सुनील भट्ट एवं गजानन पांडे का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह का वातावरण रहा। सभी उपस्थितजनों ने कन्याओं का पूजन कर सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
News by:
गोपाल कनेरिया
सह महामंत्री
9413479996
Girwa, Udaipur | Oct 18, 2026