नुआंव: मुखरांव गांव में संध्यास्पद स्थिति में एक विवाहिता की हुई मौत मौके पर पहुंची कुछीला थाना पुलिस
Nuaon, Kaimur | May 4, 2024 मुखरांव गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता की संध्यास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची कुछीला थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं मृत महिला राजमुनी देवी पति आकाश राम बताई जाती है।