नुआंव: अखिनी में पेड़ से आम तोड़ने के दौरान 11 वर्षीय बच्चा गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल रेफरल अस्पताल में कराया गया इलाज
Nuaon, Kaimur | May 3, 2024 नुआंव प्रखंड क्षेत्र के अखिनी गांव में पेड़ से आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक 11 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया घायल बच्चा को परिजनों द्वारा इलाज के लिए शुक्रवार की दोपहर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल बच्चा का इलाज किया गया। घायल बच्चा अखिनी गांव का रहने वाला सत्यम कुमार बताया जाता है।