नुआंव: पुलिया के समीप रेलवे ट्रैक पर मिले मोरथ निवासी गल्ला व्यवसायी के शव के मामले में परिजनों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Nuaon, Kaimur | May 2, 2024 नुआंव प्रखंड क्षेत्र के मोरथ के एक गल्ला व्यवसाई का बक्सर के पुलिया के समीप रेलवे ट्रैक पर संदेहास्पद स्थिति में शव मिला था। मामले में मृतक के परिजनों द्वारा कुछीला थाना में आवेदन देने के बाद गुरुवार की शाम मीडिया के माध्यम से पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। परिजनों द्वारा बताया गया की मोरथ गांव निवासी गल्ला व्यवसाई भरत शाह की हत्या किए जाने की आशंका है।