नुआंव: सोनवर्षा में मामूली विवाद को लेकर एक 16 वर्षीय लड़की को परिवार के ही लोगों ने मारपीट कर किया घायल कराया गया इलाज
Nuaon, Kaimur | May 3, 2024 नुआंव प्रखंड क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में मामूली विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह परिवार के कुछ लोगों ने मारपीट कर एक 16 वर्षीय लड़की को घायल कर दिया। घायल लड़की का नुआंव प्राथमिक स्वास्थ्य में इलाज कराया गया। जानकारी के अनुसार घायल लड़की सोनवर्षा गांव की रहने वाली फुलचनी कुमारी उम्र 16 वर्ष बताई जाती है।