नुआंव: अखिनी गांव के बधार में पराली में लगी आग मौके पर पहुंची रामगढ़ दमकल वाहन कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर पाया काबू
Nuaon, Kaimur | May 2, 2024 नुआव प्रखंड क्षेत्र के अखिनी गांव के बधार में गुरुवार की दोपहर पराली में आग लग गई ।स्थानीय लोगों के द्वारा पराली में आग लगने की सूचना रामगढ़ दमकल वाहन को दी गई। मौके पर पहुंची रामगढ़ दमकल वाहन ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। खबर लिखे जाने तक आग लगने का कारण की जानकारी नहीं हो पाई है।