मेरठ: मेरठ में बीटेक पानीपूरी की संचालिका और उसके भाई पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, मारपीट का वीडियो आया सामने
Meerut, Meerut | Jan 4, 2025 कंकरखेड़ा में नेशनल हाईवे- 58 पर 31 दिसंबर को छह-सात हमलावरों ने बीटेक पानीपूरी की संचालिका तापसी और उनके भाई तुषार पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए बुरी तरह पीटा। कार हटाने को लेकर हुए विवाद में हमला किया गया। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने पूरे मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।