बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने उसकी 18 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप लगाते हुए दूसरे समुदाय के आरोपी युवक एवं दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है दरअसल महिला का आरोप है कि बीती सात जुलाई को करीब ढाई बजे उसकी बेटी को अफरोज निवासी ग्राम सिली जागीर इसी गांव के रहने वाले अपने दो अन्य साथियों की मदद से बहला फुसलाकर भगा ले गया।