अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
फर्नीचर की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ऑर्डर करने के निर्देश
भवन के कक्षों का भ्रमण कर बेहतर फिनिशिंग करने के निर्देश दिए
---
अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा) श्री अशोक वर्णवाल ने सोमवार को गौरगांय स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस दौरान कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम श्री प्रशांत अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता, ईई पीआईयू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव श्री वर्णवाल ने मेडिकल कॉलेज भवन के भू तल एवं सम्पूर्ण कैंपस का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने लाइब्रेरी, प्रशासनिक भवन, लेक्चर हॉल, मुख्य प्रवेश द्वार, परीक्षा कक्ष, गार्डन एरिया सहित विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अतिशीघ्र भवन के लिए फर्नीचर हेतु टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए आर्डर करने के निर्देश दिए। साथ ही बेहतर फिनिशिंग कार्य को सही ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने हॉस्टल की क्षमता की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इसी साल से मेडिकल कॉलेज को प्रारंभ करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
#chhatarpur