मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ट्रांजिट विजिट, खजुराहो एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत
-----
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से टीकमगढ़ से खजुराहो एयरपोर्ट ट्रांजिट विजिट पर पहुंचे। खजुराहो विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, बिजावर विधायक श्री राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, श्री चंद्रभान सिंह गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के लिए प्लेन से रवाना हुए।
@drmohanyadav51
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#chhatarpur