जहानाबाद: अचानक सदर अस्पताल पहुंची नई डीएम छिरीड बाई भूटिया, मचा हड़कंप, अनुपस्थित डॉक्टरों पर गिरी गाज
जहानाबाद: नवपदस्थापित डीएम छिरिड वाई भूटिया ने सोमवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण केंद्र और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित का निर्देश दिया।