किच्छा में कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कृष्णा नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय से सिंहद्वार चौक तक पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सिंहद्वार चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर घटना पर विरोध जताया।
दरअसल, किच्छा में स्ट्रांग रूम के बाहर पर्दे लगाए जाने को लेकर विधायक तिलकराज बेहड़ और दूसरे पक्ष के समर्थकों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट की स्थिति बनी।
घटना के विरोध में कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जनप्रतिनिधि के साथ हुई घटना में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
#किच्छा #तिलकराजबेहड़ #हरिद्वार #कांग्रेस #कांग्रेसप्रदर्शन #उत्तराखंड #उत्तराखंडराजनीति #किच्छाविवाद #तिलकराजबेहड़मारपीट #कांग्रेसकार्यकर्ता #सरकारकेखिलाफप्रदर्शन #निष्पक्षकार्रवाई #स्ट्रांगरूमविवाद #किच्छानगरपालिका #Haridwar #Kichha #UttarakhandNews #Congress #TilakRajBehad #BreakingNews #CitySpecialNews
Hardwar, Haridwar | Sep 24, 2026