मोठ: मोठ क्षेत्र में हाईवे किनारे जुआ फड़ पर पुलिस ने किया छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार; ₹10,050 नकद और ताश की गड्डी बरामद
Moth, Jhansi | Jun 28, 2026 झांसी के मोठ थाना पुलिस ने ग्राम बम्हरौली बाईपास के पास हाईवे किनारे चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 10,050 रुपये नकद और 52 पत्तों की ताश बरामद की। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि पांच अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।