मुंगावली: अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर स्कूल में खेलों की धूम, बच्चों ने दिखाया उत्साह
मुंगावली के टी ए व्ही हायर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सोमवार को सुबह 11 बजे से नर्सरी से 11वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।बच्चों ने बॉल बैलेंस, बुक बैलेंस, कप कलेक्ट और बैलून रेस जैसे आकर्षक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।