गोवर्धन: बरसाना में बुजुर्ग बहनों को कार से रौंदने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा
मॉर्निंग वॉक पर निकलीं दो बुजुर्ग बहनों को उड़ाया, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल बरसाना कस्बे में रविवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ मॉर्निंग वॉक पर निकलीं दो सगी बुजुर्ग बहनों को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं हवा में कई फीट ऊँची उछलकर सड़क पर जा गिरीं।