कोल: पला जरारा में खनन के डंपर से कुचलकर किसान की हुई मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, शव भेजा पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | May 14, 2025 पला जरारा में खनन के डंपर से कुचलकर किसान की मौत हो गई। 22 वर्षीय पवन किसान था और खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार रात्रि खनन माफिया उसे अपने साथ मजदूरी पर ले गए थे। बुधवार प्रात परिजनों को पवन की मौत की सूचना मिली। परिजनों का कहना है कि खनन माफियाओं ने डंपर से कुचलकर उसकी हत्या की है।