उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों ने शान से फहराया तिरंगा
उधवा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों ने शान से तिरंगा फहराया। इस दौरान सर्वप्रथम उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित हाईस्कूल के सामने सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर प्रमुख स्टेनशिला सोरेन,बीडीओ जयंत कुमार तिवारी,अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल,थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज आद लोगों ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर नमन किया।