नरपतगंज: फरही में कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, तीन लाख का कपड़ा जलकर हुआ राख
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फरही पंचायत के वार्ड संख्या आठ में कपड़ा दुकान में भीषण अग्निकांड में दुकान में रखें ₹3लाख मूल्य का कपड़ा जलकर राख हो गया। अग्निकांड के बाद स्थानीय ग्रामीण व थाना से पहुंचे अग्निशामक के द्वारा आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार के द्वारा नरपतगंज थाना व सीओ को आवेदन दिया गया।