नरपतगंज: घूरना पुलिस ने बॉर्डर के समीप दो स्कॉर्पियो सहित 74.5 किलो गांजा के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार, एसपी ने की पूछताछ
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे बॉर्डर के समीप पुलिस टीम के द्वारा दो स्कॉर्पियो सहित 74.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया। जानकारी मिलते ही अररिया एसपी अंजनी कुमार सिंह ने घूरना थाना पहुंचकर गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की वही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।