#भरतपुर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्य अतिथि श्रीमती राशि डोगरा डूडी (उप महानिरीक्षक अपराध शाखा राजस्थान) द्वारा किला परिसर स्थित श्री रामेश्वरी देवी राजकीय कन्या महाविद्यालय के सभागार में महिला वॉलन्टियर्स (सुरक्षा सखी, आंगनवाडी कार्यकर्ता, राजीविका, साथिन) एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता (स्वयं सहायता समूह) के साथ महिला सुरक्षा जागरूकता संवाद/संबोधन किया गया। इस दौरान महिला सम्मान सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 8 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया