पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार
अगमकुआं थाना क्षेत्र के दाऊद बिगहा सब्जी मंडी के पीछे कुछ लोगों के द्वारा नशे की इंजेक्शन बेचे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर मंगलवार को भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन को बरामद किया। वहीं मौके से 2 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।