पटना ग्रामीण: IGIMS में बेड दिलाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने एक दलाल को किया गिरफ्तार
IGIMS में मरीजों को बेड दिलाने और निजी अस्पतालों में भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक 50 वर्षीय दलाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस दलाल को संस्थान के इमरजेंसी वार्ड से पकड़ा है। आरोपी IGIMS में भर्ती होने आए मरीजों के परिजनों को बहला-फुसलाकर पटना के निजी अस्पतालों में भेजता था।