पटना ग्रामीण: बैंक कॉलोनी में छापेमारी, ₹5 लाख की विदेशी शराब और ₹1761000 कैश के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
जक्कनपुर थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में बुधवार की सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने एक मकान में छापेमारी की। जहां से तलाशी के दौरान 5 लाख रुपए की विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। मौके से पुलिस ने 4 तस्करों को भी धर दबोचा है। आरोपियों के पास से 17.61 लाख रुपए कैश भी मिले हैं।जिस मकान में पुलिस ने छापेमारी की है, वह एक पत्रकार का बताया जा रहा है।