पटना ग्रामीण: फर्जीवाड़े पर होगी अब बड़ी कार्रवाई, भूमि माफिया का साथ देने पर विभाग के लोगों पर भी होगी कार्रवाई
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने कहा कि भूमि सुधार को लेकर समीक्षा के बाद कई बाते सामने आई है। 46 लाख लोगों ने अपना आवेदन दिया है। 12 लाख के लगभग लोगों का समाधान होकर अपलोड हुआ है। भूमि को लेकर जो भी परेशानी आती है उसे हर कीमत पर दूर किया जाएगा।