सनौली खुर्द में बीडीपीओं को ब्लॉक के सरपंचों ने वेरिफिकेशन करने तथा सरपंचों की छूट मुक्त करने बारे ज्ञापन सौपा। ़ बीडीपीओं कार्यालय सनौली खुर्द में बीडीपीओं शक्ति सिंह को सनौली ब्लॉक के सरपंचों ने एकजुट हो कर ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान टीुकू देशवाल के नेतूत्व में परिवार पहचान पत्र, आय सत्यापन एवं अन्तोदय योजना से संबंधित कार्य की वेरिफिकेशन हेतु विभाग या समिति गठित करने तथा सरपंचों की छूट मुक्त करने बारे ज्ञापन सौपा गया। बीडीपीओं को दिए गए ज्ञापन में सरपंच प्रतिनिधि टिंकू देशवाल ब्लॉक सरपंच संगठन ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा गांव पर पर बनाई गइ कमेटी में जो परिवार पहचान पत्र, आय का डाटा वेरिफिकेशन करने हेतु गांव स्तर पर एक कमेटी बनाई गई है । अतिरिक्त उपाय के द्वारा जिसमें सरपंचों को भी कमेटी के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है । इसके अलावा अतिरिक्त योजना से संबंधित परिवारों की आय का डाटा, सत्यापन हेतु ग्राम सभाओं के माध्यम से कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं । जिसका सभी सरपंच विरोध करते हैं। गांव में परिवार पहचान पत्रों के लंबित आय सत्यापन एवं अंतदोय योजना से संबंधित परिवारों की सूची तैयार करना एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य है । इसमें प्रत्येक परिवार व प्रत्येक सदस्य की विषय रोजगार तथा आयोग से विभिन्न स्रोत का सत्यापन अपेक्षित है । वही अंत्योदय जैसी योजना से संबंधित परिवारों की सत्यापन का सीधा संबंध उनकी पात्रता एवं राशन सुविधा से हो सकती है । इसी को लेकर गठित कमेटी में सरपंच को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । सरपंचों को कमेटी में शामिल होने से गांव स्तर पर आपसी पार्टी बाजी होने के कारण लड़ाई-झगड़ा होने का अंदेशा जाताया है । इसी को लेकर सभी ब्लॉक के सरपंचों ने इस कमेटी से उन्होंने सरपंचों को कमेटी से मुक्त करने को लेकर ज्ञापन सौपा गया है । इस अवसर पर टिंकू देशवाल सरपंच प्रतिनिधि कुराड़, संजय त्यागी सरपंच सनौली खुर्द, राजेन्द्र रावल सरपंच छाजपूर कलां, दलबीर रंगा सरपंच अधमी, राजदीप सरपंच, समरीन सरपंच, सुशील कुमार, गोंबिद सहित अनेक सरपंच मौजूद रहे।