गोह: गोह में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, विपुल मिश्रा बने अध्यक्ष
Goh, Aurangabad | May 25, 2026 गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी सभागार में सोमवार को दोपहर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, गोह शाखा का संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर कर्मचारियों में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान सर्वसम्मति से 14 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया। चुनाव में विपुल मिश्रा को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया, जबकि रेणु कुमारी को उपाध्यक्