निघासन: दक्षिण लुधौरी वन रेंज परिसर में बन रेंजर की मौजूदगी में बार बलाओं के ठुमके लगाए जाने के मामले में वन रेंजर सस्पेंड
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दक्षिण लुधौरी वन रेंज परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान वन रेंजर आरिफ जमाल खान की मौजूदगी में बार बलाओं के द्वारा ठुमके लगाए जाने के मामले में डीएफओ नॉर्थ सौरिष सहाय ने शासन को भेजे गए जांच रिपोर्ट के क्रम में वन रेंजर आरिफ जमाल को सस्पेंड कर दिया है।