निघासन: लालापुर गांव में बिजली का करंट लगने से एनसीसी विभाग के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर की हुई मौत, परिजनों में छाया मातम
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सिंगाही थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी इंद्रेश वर्मा पुत्र स्वर्गीय शारदा प्रसाद बेलरायां में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के वाणिज्य प्रवक्ता व एनसीसी विभाग में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर थे। आज म्यूजिक उपकरण चलाते समय करंट की चपेट में आने से इंद्रेश वर्मा की मौत हो गई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।