निघासन: पुलिस ने जमीन के फर्जी कागजात दिखाकर ठगी करने वाले एक आरोपी को ₹5 लाख ₹750 नगद बरामद दुलही मोड़ से किया गिरफ्तार
पढ़ुआ थाना पुलिस ने जमीन के फर्जी कागजात दिखाकर ठगी करने वाले एक आरोपी को आज दुलही मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार के गए आरोपी अलीम खान पुत्र कल्लन खान निवासी गांव सोठियाना के कब्जे से ₹5 लाख 750 रुपए नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ पढ़ुआ थाना में विधिक कार्रवाई कर आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया है।