रामगढ़: महुआबथान में खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट पर डायनेमो 11 का कब्जा,भंडरिया को पेनाल्टी में 2-0 से हराया
Ramgarh, Palamu | Aug 16, 2026 रामगढ़ प्रखंड के महुआबथान में खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार शाम तक खेला गया। फाइनल मुकाबला डायनेमो 11 और भंडरिया के बीच हुआ। मुकाबला काफी रोमांचक रहा। निर्धारित और अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर थी। नतीजा नहीं निकलने के कारण पेनाल्टी का निर्णय लिया गया। पेनाल्टी में डायनेमो 11 ने 2-0 से जीत दर्ज की।