(1) विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में अरविन्द कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा द्वारा नवादा जिले के विभिन्न प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों एवं धार्मिक स्थलों पर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर यथा जैन मंदिर, नवादा (कहा जाता है कि जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर महावीर स्वामी के प्रथम शिष्य श्री गौतम गणधर स्वामी की निर्वाण भूमि है, जहाँ भारत के अन्य प्रदेशों यथा गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश इत्यादि राज्यों से जैन एवं अन्य धर्मों के पर्यटक आते हैं) एवं नवादा जिले के प्रसिद्ध सेखोदेवरा आश्रम, कौआकोल, नवादा तथा चामुंडा मंदिर, रूपौ, नवादा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में पारा विधिक स्वयंसेवक मो० नेसात खान ने जैन मंदिर, शेखोदेवरा आश्रम (जय प्रकाश नारायण आश्रम), कौआकोल प्रखंड, नवादा में रामानुज कुमार एवं रूपौ के चामुंडा मंदिर में रविकान्त कुमार गोयल ने विधिक जागरूकता कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई।
*(2) नरहट प्रखंड के शेखपुरा पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया*
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में अरविन्द कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा द्वारा आज दिनांक 27.09.2026 को नरहट प्रखंड के शेखपुरा पंचायत में Legal Awareness Programme on Bihar Victim Compensation Scheme-2014 पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के पैनल लॉयर मदन पाण्डेय तथा पी०एल०वी० निरंजन कुमार एवं अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से किया तथा गूगल मीट के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आम लोगों के बीच कानून की जानकारी उपलब्ध कराए जाने को लेकर शिविर का लगातार आयोजन किया जाता है। कानून की जानकारी नहीं होने पर लोग परेशान होते हैं तथा उनका जमकर भयादोहन किया जाता है।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप तमाम लोगों से आग्रह है कि गरीब और जरूरतमंद पीड़ितों को इसमें मदद कर उनके शोषण होने से बचाएँ।
अंत में सभा को संबोधित करते हुए मदन पाण्डेय, पैनल अधिवक्ता ने कहा कि सरकार द्वारा पीड़ितों को मुआवजा दिया जाता है, जिसे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट!
Nawada, Nawada | Sep 29, 2026