हुज़ूर: फूड इंस्पेक्टर टीम ने मैदान में उतरकर जूस सेंटर और लस्सी कॉर्नर पर की जाँच
Huzur, Bhopal | May 7, 2026 भोपाल के ज्यूस सेंटर और लस्सी कॉर्नर पर गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। फूड इंस्पेक्टर की टीम जांच करने मैदान में उतरी। जांच में सामने आया कि मैंगो शेक में सिंथेटिकएसेंस, थिकनर-सैकरीन का उपयोग हो रहा है। जिसके चलते इनके सैंपल लिए गए। इधर, सात नंबर स्थित सागर गैरे आउटलेट पर भी फूड इंस्पेक्टर की टीम एक शिकायत की जांच करने पहुंचीं।