सरधना: तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल नगर पंचायत लावड के सभासद की इलाज के दौरान मौत, पूर्व विधायक संगीत परिवार के बीच पहुंचे
सरधना तहसील के मोदीपुरम में सड़क हादसे में घायल हुए लावड़ नगर पंचायत के वार्ड-11 के सभासद मनोज गोयल की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार देर शाम गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक क़स्बा लावड के मोहल्ला पटायतान निवासी मनोज गोयल को 21 अक्टूबर की शाम मोदीपुरम में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी।