खानपुर: बिशनखेड़ी व लायफल गाँव में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन, बिशनखेड़ी गाँव में जिला कलेक्टर ने की जनसुनवाई
खानपुर क्षेत्र के बिशनखेड़ी व लायफल गाँव में आज मंगलवार को शाम 5:00 बजे तक ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ। बिशनखेड़ी गाँव मे आयोजित शिविर में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मौके पर आम जनों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जिला कलेक्टर ने कई लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया।वही लायफल गाँव मैं आयोजित शिविर में खानपुर TDR हेमराज कपूर मौके पर मौजूद रहे।