अशोक नगर: सपनों को मिली रफ्तार पीएम श्री विद्यालय में विद्यार्थियों को मिलीं साइकिलें, शिक्षा की राह हुई आसान
अशोकनगर के पीएम श्री विद्यालय क्रमांक-04 में सोमवार को दोपहर 12: 30 बजे कक्षा 6 के विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने कहा कि स्कूल की दूरी के कारण पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों, विशेषकर बालिकाओं की समस्या को दूर करने के लिए यह योजना शुरू की गई है।