बड़ौद: गोवर्धन पूजा पर्व पर घर-घर हुई भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना, मांगी गई सुख-समृद्धि और खुशहाली
दीपावली पर्व के अगले दिन आज सोमवार सुबह 11 बजे के लगभग नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही घर आंगन में गोबर से भगवान गोवर्धन की आकर्षक आकृतियां बनाकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं एवं परिवार के सदस्यों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान गोवर्धन की पूजा