5150वी श्री अग्रसेन जयंती पर जगाधरी के महाराजा अग्रसेन भवन में होगी महाराजा अग्रसेन की 5 फूटी 108 किलो पीतल की प्रतिमा स्थापित...
अग्रवाल युवा मंच (रजि) जगाधरी की सदस्य कार्यकारिणी एक विशेष बैठक 6/10/26 मंगलवार को रात्रि 8 बजे संस्था के मुख्य संरक्षक पंकज मित्तल की अध्यक्षता में सिटी हार्ट रैस्टोरैंट , सिविल लाइन जगाधरी में हुई।
प्रधान पंकज मंगला ने बतलाया कि चक्रवर्ती सम्राट महाराजा अग्रसेन जी की 5150 वी जयंती जगाधरी में 11 अक्टूबर 2026 रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन, अमरविहार , पुरानी छछरौली रोड जगाधरी में अग्रवाल युवा मंच, अग्रवाल सभा एवं अग्रवाल महिला संगठन जगाधरी के संयुक्त तत्वाधान में बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह से मनाई जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्री कंवरपाल जी पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी अश्विनी सिंगला करेंगे।
महाराजा अग्रसेन भवन जगाधरी में प्रातः 9 बजे हवन प्रारंभ होगा तत्पश्चात 11 बजे समाजवाद प्रवर्तक चक्रवर्ती सम्राट महाराजा अग्रसेन जी की पीतल की 5 फूट की 108 किलो की मूर्ति का महाराजा अग्रसेन भवन के नवनिर्मित महाराजा अग्रसेन कक्ष मे स्थापना कर अनावरण किया जाएगा। यह मूर्ति श्री नरेंद्र गर्ग (मैं. रघबर दास रतनलाल) ने प्रदान की है। दोपहर 12 बजे से भंडारा प्रसाद प्रभु इच्छा तक चलेगा।
बैठक में मुख्य संरक्षक पंकज मित्तल, संरक्षक पंकज गोयल, प्रधान पंकज मंगला, उपप्रधान विनय बंसल, महासचिव कपिल गोयल, कोषाध्यक्ष अतुल गोयल, जिलाध्यक्ष आशीष मित्तल, डॉ अनुज गर्ग, आशीष मित्तल इत्यादि उपस्थित रहे।
🙏🏻
कपिल गोयल (महासचिव)
अग्रवाल युवा मंच जगाधरी
*अति विशेष अनुरोध*
आप सभी पत्रकार एवं छायाकार बन्धुओं से हार्दिक अनुरोध एवं विनती कि आप इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये एवं प्रभु प्रसाद ग्रहण करें।