बास्तानार: साजा विधायक ईश्वर साहू ने धर्माउर में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल से मुलाकात कर मातृशोक पर प्रकट की संवेदना
साजा विधानसभा से विधायक ईश्वर साहू बस्तर पहुंचे इस दौरान उन्होंने ग्राम धर्माउर पहुंच चित्रकोट विधायक विनायक गोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार का ढाढ़स बंधाया। चित्रकोट विधायक ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में साजा विधायक की संवेदना एवं आत्मीय उपस्थिति हमारे परिवार के लिए संबल बनी है।