शाजापुर: धूमधाम से निकली शहर में जयेश्वर महादेव की शाही सवारी, रथों पर सवार किन्नर और झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
भादो पहले सोमवार को तलाव की पाल स्थित जयेश्वर महादेव मंदिर से जयेश्वर महादेव की परंपरागत शाही सवारी बड़ी धूमधाम से निकली गई ।भगवान जयेश्वर महादेव अपनी प्रजा का हाल जानने पूरे ठाट बाट से शहर में निकले जगह-जगह जयेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओ ने आशीर्वाद लिया।शाही सवारी में रथों पर सवार किन्नर और पौराणिक झांकियां भी खास आकर्षण का केंद्र रही।