शाजापुर: ज़िला कलेक्टर ने लोगों से की बाढ़ की स्थिति में पुल-पुलियों व रपटों को पार न करने की अपील
शाजापुर जिले में भारी बारिश की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ऋजु बाफना ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति बाढ़ की स्थिति में पुल-पुलियाओ रपटो आदि को पार नहीं करें। तेज बारिश के कारण कई नदियां, तालाब, नाले उफान पर है, जिसके कारण पुल-पुलिया, रपटो पर पानी तेज बहाव के साथ बहने की स्थिति निर्मित हो सकती हैं।