गुरुग्राम: पूर्व मंत्री कुंवर संजय सिंह छोकर के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु सोहना से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना
हरियाणा के पूर्व वन, पर्यावरण व खेल राज्यमंत्री कुंवर संजय सिंह छोकर की अगुवाई में सैकड़ों श्रद्धालुओं का दल शिवनगरी सोहना से प्रयागराज महाकुंभ के लिए कूच कर गया है। प्रयागराज जाने वाले इस दल में महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी शामिल है।